सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
30-Dec-2020 12:28 PM
ARARIYA : अररिया के जोगबनी में किसान चौक पर ड्यूटी में तैनात दो होमगार्ड के जवान बीच सड़क पर ही भिड़ गए. दोनों आपस में मारपीट करने लगे और किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों जवानों का ड्यूटी किसान चौक पर लगा था. दोनों वहां से गुजरने वाले बाइक, ऑटो समेत अन्य वाहन चालकों से 10, 20 रुपये की अवैध वसूली की थी. शाम में दोनों के बीच उसी राशि का बंटवारा किया जा रहा था. लेकिन राशि बंटवारे के दौरान दोनों भिड़ गए और आपस में मारपीट करने लगे.
स्थानीय लोगों के अनुसार जब बीच सड़क पर रायफल के कुंडा से दोनों तरफ से मारपीट होने लगी तो मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा दोनों के लड़ाई को बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. घटना की सूचना जोगबनी थानाध्यक्ष को दी गयी. सूचना मिलने के बाद दोनों को जोगबानी थाना बुलाया गया.
दोनों जवान के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस बारे में जोगबानी थानाध्यक्ष ने आपस में लेनदेन की बात से इनकार करते हुए बताया की दोनों जवानों की लड़ाई ड्यूटी को लेकर हो रही थी. दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.