ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / news / 7 नवंबर को गांधी मैदान में होगी भूमिहार- ब्राह्मण एकता मंच की महारैली,...

7 नवंबर को गांधी मैदान में होगी भूमिहार- ब्राह्मण एकता मंच की महारैली, 5 लाख लोगों के जुटने दावा

17-Sep-2019 04:25 PM

By 9

NAWADA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आगामी 7 नवंबर को भूमिहार- ब्राह्मण एकता मंच की तरफ से महारैली का आयोजन किया जाएगा. इस रैली को सफल बनाने के मकसद से नवादा में एकता मंच के नेताओं की विशेष बैठक हुई. बैठक के बाद एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने जिले के लोगों को इस महारैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया. इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि महारैली में पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करने के दौरान उन्होंने कहा कि उनके समाज को शासन में उचित भागीदारी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता में मजबूत भागीदारी को लेकर समाज के लोगों को आपसी विवाद भुलाकर एक मंच पर आना होगा. एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो महारैली के दौरान सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा. बैठक के दौरान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने सरकार के सामने कुछ मांगों को रखा. 1. आरक्षण का आधार आर्थिक हो या सवर्ण समाज को 25% आरक्षण का समुचित लाभ हर स्तर पर दिया जाए 2. सवर्ण आयोग का पुर्नगठन कर उसे संवैधानिक दर्जा दिया जाए 3. आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को मिल रहे 10% आरक्षण के साथ अन्य वर्गों की तरह उम्र सीमा में छूट और 50 हजार से 1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि दी जाय 4. हर शहर व जिला मुख्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर भूमिहार- ब्राह्मण छात्रों के लिए परशुराम छात्रावास का निर्माण किया जाए. नवादा से ईलू की रिपोर्ट