ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / खेसारी के कार्यक्रम में तोड़फोड़, सिंगर के हाथ जोड़ने के बाद भी नहीं...

खेसारी के कार्यक्रम में तोड़फोड़, सिंगर के हाथ जोड़ने के बाद भी नहीं माने लोग, देखिए VIDEO

31-Jan-2020 02:35 PM

DESK: भोजपुरी फिल्म एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम  में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुआ है. बेकाबू भीड़ को देख खेसारी लोगों से हाथ जोड़कर गुजारिश करते रहे कि हंगामा नहीं करें. लेकिन भीड़ एक ना सुनी और कुर्सी फेंकने लगी. यह घटना यूपी के देवरिया की है. 

इसको भी पढ़ें: पूजा पंडाल में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, नाराज पिता ने पीट-पीटकर कर उतार दिया प्यार का बुखार



 देखते ही देखते तोड़ दी 500 कुर्सियां

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देवरिया महोत्सव में खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था. वह स्टेज से गाना गा रहे थे. इस दौरान ही बेकाबू भीड़ आगे बढ़ने की कोशिश करने लगी. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो लोग पुलिस से उलझ गए और कुर्सिया फेंकने लगे. देखते ही देखते कुछ देर में भीड़ ने करीब 500 कुर्सियां तोड़ डाली. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया. 

रोकना पड़ा कार्यक्रम

हंगामा के कारण स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई. जिसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम को समय से पहले ही बंद करा दिया. इस महोत्सव में कई कलाकार भाग लेने के लिए आए थे. लेकिन हंगामा खेसारी के कार्यक्रम में ही हुआ है. इससे पहले भी खेसारी के कई कार्यक्रम में हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है. बता दें कि बिहार के छपरा के रहने वाले खेसारी फेमस सिंगर के साथ एक्टर भी हैं. वह भोजपुरी के कई फिल्मों में काम करने के अलावे सैकड़ों गाने के एलबम निकाल चुके हैं.

इसको भी पढ़ें: महिला ने पति की प्रेमिका को पीटा, कपड़े उताकर बनाया VIDEO और कर दी VIRAL