ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग

भोजपुर एसपी के घर अचानक पहुंचे बिहार के राज्यपाल...जानिए क्या है पूरा मामला

भोजपुर एसपी के घर अचानक पहुंचे बिहार के राज्यपाल...जानिए क्या है पूरा मामला

30-May-2021 12:47 PM

DESK: बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान शनिवार को अचानक भोजपुर एसपी राकेश दुबे के सरकारी आवास पर पहुंचे। जहां एसपी राकेश दुबे से मिलने के बाद वे राजभवन के लिए रवाना हुए। महामहिम के आवास पर पहुंचने से एसपी राकेश दुबे काफी उत्साहित दिखे।

 

दरअसल शनिवार को उत्तर प्रदेश से पटना लौटने के दौरान महामहिम राज्यपाल फागू चौहान भोजपुर एसपी राकेश दुबे से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ थे। राज्यपाल करीब एक घंटा यहां रुके और फिर पटना राजभवन के लिए रवाना हुए। 


दरअसल न सिर्फ वर्तमान राज्यपाल बल्कि इसके पहले भी राकेश दुबे कई राज्यपालों के खास रहे हैं। पूर्व एडीसी व भोजपुर एसपी राकेश दुबे ने बताया कि यह उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण था कि महामहिम उनसे मिलने आवास पर पहुंचे। इस पल को वे कभी नहीं भूलेंगे। राकेश दुबे ने बताया कि उन्होंने महामहिम के साथ काम किया है। उनका स्नेह हमेशा से मिलता रहा है। 


 राकेश दुबे ने बताया कि जब उनके आवास पर पारिवारिक समारोह था तब 2016 में भी बिहार के तत्कालीन गवर्नर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी आवास पर आए थे। वो पल आज भी मुझे याद है। उस पल को कभी नहीं भूला सकता। राकेश दुबे की कार्यशैली के कारण ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब बिहार के राज्यपाल थे तब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि राकेश दुबे जी उनके लिए लकी हैं।