ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Bhojpur News: बिहार में शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे पुलिस वाले, सोशल मीडिया पर चौकीदार का शराब पीते वीडियो वायरल

Bhojpur News: बिहार में शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे पुलिस वाले, सोशल मीडिया पर चौकीदार का शराब पीते वीडियो वायरल

27-Sep-2024 10:06 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए 8 साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। दूसरो की कौन कहे खुद पुलिस वाले ही शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां एक चौकीदार का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेवारी सरकार ने जिन पुलिस वालों के कंधों पर सौंपी है वे खुद शराबबंदी की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। भोजपुर के सिकरहट्टा थाना में तैनात एक चौकीदार का शराब पीते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


पूरे मामले पर पिरो अनुमंडल पदाधिकारी के के सिंह ने बताया कि सिकरहट्टा थाने के एक चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग चौकीदार को शराब पीते हुए बता रहे हैं लेकिन जब चौकीदार की मेडिकल जांच कराई गई तो उसमे शराब का कोई अंश नहीं पाया गया और वीडियो में लोटे में पानी जैसा कुछ दिख रहा है जिसे चौकीदार ने पीते हुए दिख रहे है। जानकारी जुटाई जा रही है उसके बाद विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।