मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Jun-2023 06:06 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है। कुछ जिलों को छोड़ दें तो करीब-करीब सभी जिलों त्राहिमाम की स्थिति है। खासकर भोजपुर में बड़ी संख्या में लोग लू के शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर करीब 10 से 12 लोगों की मौत की खबर है। जबकि हिट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त, बेहोशी और दम फुलने के साथ-साथ ब्लडप्रेशर की शिकायत लेकर भारी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजनों के बीच काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर भी लिटाकर भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में बेड की काफी किल्लत हो रही है। हिट वेब की चपेट में खासकर बुजुर्ग और बच्चे आ रहें हैं। जिले में अबतक कितने ही लोगों की मौत लू लगने से हो चुकी है हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है।
सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर टीएन राज की मानें तो लू लगने से मरने वालों में पांच की पहचान हुई है जबकि अस्पताल में करीब आधा दर्जन लोग मौत के बाद लाए गए थे। ऐसे में अस्पताल में बिना किसी एंट्री के ही परिजन शवों को लेकर चले गए। पिछले एक-दो दिन में 10 से 12 लोगों की मौत से पूरे जिले में सनसनी मची हुई है। पुलिस द्वारा लू लगने के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। भीषण गर्मी और और लू से जिले में मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।