ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / भीषण अगलगी में कई घर जलकर खाक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों...

भीषण अगलगी में कई घर जलकर खाक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत

31-May-2023 06:03 PM

By MANOJ KUMAR

  MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। जहां कथैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कई घरों में फैल गयी। करीब आधा दर्जन घरों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जब तक लोग संभल पाते तब तक आग ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। इस दौरान घर में सो रहे तीन लोगों की आग से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं एक मवेशी भी इस आग का शिकार हो गया और झुलसकर उसकी भी मौत हो गई। मरने वालों में राजदेव राय टुनटुन राय और मुन्नी देवी शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कथैया थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वही एक मवेशी की की भी आग में झुलस जाने से मौत हो गयी। पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने बताया कि आग लगने से कई घर जले हैं जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।