ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

भारत-नेपाल बॉर्डर से सूडानी नागरिक गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश करते SSB ने दबोचा

22-Sep-2023 07:22 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीमावर्ती जिलों में विदेशी नागरिकों द्वारा घुसपैठ और उनकी गिरफ्तारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी के जवानों ने एक सूडानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सूडानी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, तभी एसएसबी के जवानों ने उसे धर दबोचा।


सूडानी नागरिक की पहचान 48 वर्षीय नस्सीर बुराई मुशा अब्बास के रूप में की गई, जो जिला बहरी राज्य खार तौम सूडान का निवासी है। एसएसबी केस दर्ज कराते हुए विदेशी नागरिक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार सूडानी नागरिक के पास से तलाशी के दौरान विदेशी पासपोर्ट, मोबाइल सहित अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। सूडानी नागरिक के पास पासपोर्ट तो है लेकिन भारतीय सीमा में प्रवेश करने का वीजा उसके पास नहीं है।


इससे पहले बीते 18 सितंबर को रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारत समेत विभिन्न देशों की करेंसी और फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुए थे। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मैत्री पुल के पास से बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया था।


वहीं 10 सितंबर को शिवहर पुलिस और एटीएस की टीम ने तरियानी से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेशी नागरिक खुद को सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत पंछौर का निवासी बता रहा था। बांग्लादेशी नागरिक से एटीएस और शिवहर पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी। जिसके बाद पता चला था कि वह बांग्लादेश के जिनाईदाह जिले के नरीकेल बरियां थाना क्षेत्र के बुजीबाला गांव का रहने वाला है और भारत में अवैध रूप से रह रहा था।