पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
09-Sep-2024 01:51 PM
By First Bihar
DELHI: भारत में रविवार को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मंकीपॉक्स की एंट्री की संभावना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर एलर्ट रहने को कहा है।
दरअसल, कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को भारत में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध संक्रमित मरीज मिला।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि संदिग्ध शख्स ने हाल ही में मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे देश की यात्रा की थी। फिलहाल उसे एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। फिलहाल सदिग्ध मरीज की हालत स्थिर है। उससे सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब इस बाबात सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी किया है और इसके तहत संदिग्धों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को कहा है। बता दें कि मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है और यह आमतौर पर लोगों में संक्रमित व्यक्ति या इससे संक्रमित जानवर के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस आम तौर पर जानवरों और इंसानों को प्रभावित कर सकता है।