महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
16-Apr-2020 04:43 PM
DELHI : कोरोना ने दुनिया भर में अपना पांव पसार लिया है. इस वैश्विक महामारी की चपेट में 2 मिलियन से ज्यादा लोग आ चुके हैं. इंडिया में भी यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है. भारत में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए अब 12 हजार के पार चला गया है. इंडिया में पिछले 24 घंटे में 37 लोगों की मौत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में 941 नए मामले आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक भारत में कोरोना से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12380 हो गई है. इंडिया में 414 लोगों की मौत हुई है. 183 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं. 325 जिलों में अभी तक कोई कोरोना का मामला नहीं आया है.
गृहमंत्रालय ने Zoom वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप को लेकर एडवायजरी जारी की है. मंत्रालय ने अपनी एडवायजरी में कहा है कि वीडियो कॉलिंग के लिए इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है. बता दें कि ज़ूम पर यूजर की प्राइवेसी में दखल देने और डाटा चोरी जैसे आरोप लगे थे. देश में जारी लॉकडाउन के दौरान कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सहूलियत दे रही हैं. घर से काम करने के दौरान मीटिंग के लिए हाल में चर्चित हुए जूम एक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस एप पर एक साथ कई लोगों वीडियो कॉल कर सकते हैं.
ICMR के वैज्ञानिक रमन गंगाखेडकर ने बताया कि एंटीबॉडी टेस्ट हर क्षेत्र में इस्तेमाल का फायदा नहीं. इसे हॉटस्पॉट में इस्तेमाल से ही फायदा होगा. देश में अबतक कोरोना वायरस के 2 लाख 90 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए. उन्होंने कहा कि हमारे पास 8 हफ्ते तक टेस्ट करने के लिए किट मौजूद है.