Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
27-Oct-2021 09:37 PM
DESK: खबर भारत की कामयाबी से जुड़ी है। भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। सतह से सतह पर हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 7:50 में लॉन्च किया गया।
बताया जाता है कि इसकी रेंच पांच हजार किलोमीटर तक है। यह 5000 किलोमीटर तक दुश्मनों का सफाया कर सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। इसकी वजन 50 हजार किलोग्राम बतायी जा रही है। अग्नि-5 की लंबाई 17.5 मीटर है। इसके ऊपर 1500 किलो वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। यह एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नीति वही रहेगी कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बुधवार की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर अग्नि-5 मिसाइल को लॉन्च किया गया। अग्नि-5 का पहला टेस्ट अप्रैल 2012 में हुआ था। जबकि दूसरा टेस्ट सितंबर 2013 में हुआ था। जनवरी 2015 में तीसरा और दिसंबर 2016 में चौथा टेस्ट किया गया था। दिसंबर 2018 तक अग्नि-5 मिसाइल के 7 टेस्ट किए गए। इन परीक्षणों के दौरान मिसाइल को अलग-अलग तरह के लॉन्चिंग पैड से दागा गया। सभी तरह के टेस्ट से गुजरने के बाद आज अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया।