बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
11-Feb-2020 10:28 AM
DELHI: इस महीने के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आएंगे. 24 फरवरी को ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे. ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी मेलानिया भी होंगी. 24 और 25 फरवरी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे.
अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा होगी. व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप के भारत दौरे को लेकर बयान जारी किया गया है. जिसके मुताबिक एक फोन कॉल के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी. साथ ही अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को उजागर करेगी.
राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया दिल्ली के अलावा गुजरात के अहमदाबाद भी जायेंगे. ट्रंप के गुजरात दौरे के आधिकारिक ऐलान से पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राष्ट्रपति ट्रंप के अहमदाबाद आने के संकेत दे दिए थे. दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रुपाणी ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवर फ्रंट भी देखने जाएंगे.