ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर पहुंचे नित्यानंद राय, CAA का विरोध करने पर ममता को...

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर पहुंचे नित्यानंद राय, CAA का विरोध करने पर ममता को कोसा

31-Dec-2019 09:53 AM

DELHI : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भारत बांग्लादेश बॉर्डर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का नित्यानंद राय ने जायजा लिया है। सोमवार की रात सीमा पर पहुंचे नित्यानंद राय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात भी की और उनके साथ नए साल के पहले मिठाई भी साझा की। 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सुरक्षाबलों को सीमा पर मुस्तैद रहने का निर्देश देते हुए कहा है कि घुसपैठ को रोकने केंद्र सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। नित्यानंद राय ने CAA और NRC का विरोध करने वालों पर जोरदार हमला भी बोला। 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जो लोग भी नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध कर रहे हैं उन्हें इसका पूरा मतलब तक नहीं मालूम। नित्यानंद ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह बताना चाहिए कि वह CAA का विरोध क्यों कर रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून केंद्र का विषय है और भविष्य में ममता बनर्जी को भी इसे स्वीकार करना होगा।।