ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / जाप कार्यकर्ताओं ने BJP ऑफिस के बाहर किया हंगामा, बीजेपी-जाप कार्यकर्ताओं के बीच...

जाप कार्यकर्ताओं ने BJP ऑफिस के बाहर किया हंगामा, बीजेपी-जाप कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

25-Sep-2020 12:21 PM

PATNA:  किसान बिल का विरोध कर रहे जाप के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस के पास हंगामा किया है. इसके विरोध बीजेपी कार्यकर्ता करने लगे. इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे की पिटाई करने लगे. 

पप्पू यादव के समर्थकों ने जमकर हंगामा कर रहे थे. इसके साथ ही बीजेपी का पोस्टर फाड़ रहे थे. बीजेपी गेट के चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे. कृषि बिल के विरोध में जाम कार्यकर्ताओं ने आज बिहार बंद बुलाया है. इस दौरान ही बीजेपी ऑफिस में हंगामा किया. इसका विरोध बीजेपी के कार्यकर्ता कर रहे थे.



जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज बिहार बंद बुलाया है. किसान बिल के मुद्दे पर पप्पू यादव भी केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े हैं. पप्पू यादव भी आज पटना में बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे हैं. कई जगहों पर सड़कों को जाम कर दिया है. कांग्रेस के नेताओं ने भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरने का ऐलान कर रखा है. भारत बंद को देखते हुए आज प्रशासन हाई अलर्ट पर है. विपक्षी के रुख और किसान बिल को लेकर बुलाए गए बंद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त ऐतराज जताया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि यह बिल किसानों के हित में है और बिहार सरकार ने इस कानून को पहले ही राज्य में खत्म कर दिया था. 2006 में बिहार के अंदर किसानों के हित में हमने कदम उठाते हुए पुराने कानून को खत्म किया था और अगर केंद्र सरकार यही फैसला किया है तो इसमें कोई हर्ज नहीं है.