ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

बिहार में अपराधियों के निशाने पर कारोबारी! मुजफ्फरपुर और भागलपुर के बाद अब सीतामढ़ी में व्यवसायी की हत्या, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका

25-Jul-2023 10:11 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक बड़े कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। मुजफ्फरपुर और भागलपुर के बाद अब बदमाशों ने सीतामढ़ी में एक कारोबारी समेत एक अन्य शख्स को गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के पचहरवा एसएसबी कैंप से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है।


दरअसल, बिहार अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक कारोबारियों को मौत के घाट उतार रहे हैं। मुजफ्फरपुर और भागलपुर में कारोबारियों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने सीतामढ़ी में एक आलू-प्याज के कारोबारी को अपना निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय कारोबारी राजीव मेहता सोमवार की रात 65 वर्षीय रामपुकार पासवान के साथ घर लौट रहे थे, तभी पचहरवा एसएसबी कैंप से 50 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग की इस घटना में कारोबारी राजीव मेहता को तीन गोलिया लगी जबकि रामपुकार पासवन को एक गोली लग गई। दोनों को तत्काल मेजरगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कारोबारी राजीव मेहता को मृत घोषित कर दिया जबकि जख्मी राम पुकार पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया है कि पूरे मामले की छानबीन जारी है। घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने वारदात के पीछे आपसी लेनदेन को कारण बताया है। कारोबारी राजीव मेहता कोरोना काल में तस्करी मामले में जेल जा चुके थे। मेजरगंज बॉर्डर पर उनका आलू प्याज का कारोबार है।