बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
06-May-2020 10:26 AM
BHAGALPUR : जिले के रंगरा थाना इलाके के मुरली गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान मुरली के मुनेश्वर सिंह की 28 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रुप में हुई है.
सुसाइड की जानकारी मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है.
मृतका का मायके भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना इलाके के मधुबन गांव में है. बताया जा रहा है कि रुबी की शादी 12 वर्ष पहले मुरली निवासी मुनेश्वर सिंह से हुई थी. मृतका का पति मुनेश्वर सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है. मृतका की दो पुत्री और एक छ: माह का एक लड़का है.
मृतका के आसपास रह रहे लोगों को कहना है कि रुबी का अक्सर अपनी सास के साथ झगड़ा होता था. इसके चलते ही मृतका ने यह कदम उठाया है. वहीं रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि हत्या के कारणों के बारे में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पाएगा.