ब्रेकिंग न्यूज़

सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Home / news / भागलपुर के कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR, मजिस्ट्रेट के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

भागलपुर के कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR, मजिस्ट्रेट के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

04-Nov-2020 07:20 PM

PATNA : भागलपुर के कांग्रेसी विधायक अजीत शर्मा के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराया है. अजीत शर्मा पर कल हो रही वोटिंग के दौरान मजिस्ट्रेट से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


भागलपुर विधानसभा सीट पर कल हुए मतदान के दौरान मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात अधिकारी ने इशाफचक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें विधायक अजीत शर्मा समेत पांच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.


प्राथमिकी में कहा गया है कि मतदान के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट भागलपुर विधानसभा के भीखनपुर बूथ का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान विधायक अजीत शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. विधायक के साथ 20-25 लोग थे. विधायक ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी में ईवीएम मशीन देखकर पूछताछ करनी शुरू कर दी.


उन्हें बताया गया कि ये ईवीएम रिजर्व में रखा गया है ताकि अगर किसी बूथ पर कोई समस्या आये तो इस ईवीएम को वहां लगाया जा सके. लेकिन इसके बावजूद विधायक आक्रोशित हो गये और दुर्व्यवहार करने लगे. विधायक के समर्थकों ने भी मजिस्ट्रेट के साथ दुर्व्यवहार किया.


उधर इशाफचक थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि  की है कि विधायक समेत उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने कहा कि मतदान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज करायी है. एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.