ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Home / news / बेउर जेल में बंद बिल्ला सहनी के गुर्गों ने लोहानीपुर में की फायरिंग,...

बेउर जेल में बंद बिल्ला सहनी के गुर्गों ने लोहानीपुर में की फायरिंग, इलाके में मची अफरातफरी

18-Jan-2021 07:32 AM

PATNA : बेउर जेल में बंद बिल्ला सहनी के दो गुर्गों ने कदमकुआं थाना के लोहानीपुर रेलवे हंटर रोड में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की. हवाई फायरिंग करने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके के लोग सहम गए और लोग इधर-उधर भागने लगे. तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी.मौके पर  पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों बदमाश फरार हो गए. 

पुलिस दोनों के बारे में जानकारी लेकर खोजबीन शुरू की और दोनों को घेराबंदी कर रेलवे हंटर रोड से थोड़ी दूर से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के पास से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि यह हथियार बिल्ला सहनी का है. उसके कहने पर दोनों ने इलाके में धाक जमाने के लिए फायरिंग की थी. थानेदार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. और बेउर जेल में बंद बिल्ला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.