ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बेटी से मिलने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घटना...

बेटी से मिलने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

15-Feb-2023 02:30 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिटिया से मिलने जा रही बुजुर्ग मां को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी है। महिला समस्तीपुर से बेगूसराय पहुंची थी और अपनी बेटी के घर जा रही थी तभी वह हादसे का शिकार हो गयी। इस दौरान एनएच-31 पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के डायमंड पेट्रोल पंप के समीप एनएच-31 पर सड़क पार करने के क्रम में एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने  एनएचआई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही आक्रोशित लोगों को शांत कराने में पुलिस जुटी है। मृतका की पहचान समस्तीपुर के चैता निवासी स्वर्गीय शत्रुघ्न पांडेय की पत्नी शैल देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका बेगूसराय के वार्ड 45 निवासी सत्यनारायण चौधरी की सास थी। महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए समस्तीपुर से बेगूसराय के विशनपुर वार्ड नंबर 43 पहुंच रही थी।


 तभी डायमंड पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करने के क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक में कुचल दिया । उनके साथ उनका एक 15 साल का पोता था। जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। आम यात्रियों के साथ-साथ मैट्रिक परीक्षार्थियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अभी तक 10 लोगों की जान यहां जा चुकी है। डिवाइडर ऊंचा रहने के कारण लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। सड़क पार करने के दौरान ही इस तरह की घटनाएं सामने आती है। हंगामा मचा रहे लोगों को समझाने में पुलिस जुटी है। जबकि आक्रोशित लोग एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे हैं ।