Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
13-Mar-2020 02:23 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तक मात्र चार ज़िलों के एक-एक अनुमंडल में ही बेरोज़गारी हटाओ यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब से माननीय मुख्यमंत्री जी इतना घबरा गए कि अपने संगठन से आंकड़े बंटवायेंगे? अभी तो पूरा बिहार घूमना बाक़ी है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसी के साथ नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए सवालों के लिस्ट जारी किए हैं।उन्होनें सोशल मीडिया के जरिए सवालों की लिस्ट सरकार को थमाते हुए लिखा है कि उम्मीद करता हूं कि आदरणीय नीतीश कुमार जी द्वारा पहुंचाए जाने वाले इन आंकड़ों में निम्नलिखित सवालों का जवाब अवश्य होगा।
* हम आदरणीय मुख्यमंत्री जी को चुनौती देते है कि आप बताए आपने 15 वर्षों में कुल कितनी नौकरियां दी?
* उन कुल नियुक्तियों का ज़िलावार और जातिवार आंकड़ा प्रस्तुत करे?
* इन 15 वर्षों में कुल कितने बेरोज़गारों ने रोज़गार निबंधन कार्यालय में पंजीकरण कराया?
* 15 वर्षों में कुल कितना पलायन हुआ?
* 15 वर्षों में कितने उद्योग और कल-कारख़ाने लगे?
* 15 वर्षों में पहले से चालू कितनी चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं दूसरे उद्योग और कारख़ाने बंद हुए और उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई?
* 15 वर्षों में बिहार के कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?
* बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है?
इसके बाद तेजस्वी ने उम्मीद जताते हुए लिखा है कि बिहार के 7 करोड़ बेरोज़गार युवा नौकरी संबंधित ये अतिआवश्यक प्रश्न माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से निरंतर पूछते रहेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा के दौरान बिहार सरकार को निशाना बना रहे हैं। लोगों के सामने बिहार सरकार के पिछले 15 साल की नाकामियों को वे गिना रहे हैं, साथ ही मंच से चुनौती देते हुए सरकार से जवाब भी मांग रहे हैं।