ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गैंगरेप के 2 आरोपियों को फांसी की सजा, नाबालिग लड़की के साथ निर्भया...

गैंगरेप के 2 आरोपियों को फांसी की सजा, नाबालिग लड़की के साथ निर्भया जैसे ही की थी दोनों ने हैवानियत

10-Jan-2020 09:59 PM

DESK: 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ 2 युवकों ने गैंगरेप किया था. इस मामले में बरेली कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. दोनों आरोपियों ने चार साल पहले इस घटना को अंजाम दिया था


निर्भया जैसी की थी हैवानियत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बरेली में 4 साल पहले 14 साल की लड़की के साथ 'निर्भया' जैसी हैवानियत की थी. इसके दोनों आरोपियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है.किशोरी के साथ 29 जनवरी 2016 को गैंगरेप किया था. गैंगरेप के बाद दोनों ने हत्या कर दी थी. जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई थी तो नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लड़की का टुकड़ा मिला था. 

जब तक मौत नहीं होती लटाया जाए

कोर्ट ने 8 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त मुरारीलाल और उमाकांत को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती है. पीड़िता मां के साथ खेत गई थी. मां खेत से घर लौट आई, लेकिन बेटी लापता थी. उसकी तलाश शुरू हुई तो उसका शव खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था. 

मां-पिता ने कहा-बेटी को मिलेगी शांति

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुनील कुमार यादव ने दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई. सजा सुनने के बाद लड़की के परिजनों ने कहा कि आरोपियों की फांसी की सजा सुन राहत मिली है. पीड़ित के माता-पिता की भी यही इच्छा थी उनकी बेटी के दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिले. मां और पिता ने कहा कि दोनों को जब फांसी होगी तो बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी.