पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
16-Apr-2023 12:15 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर 50 हजार के इनामी अपराधी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। रोहित यादव को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।
दरअसल, बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मधुबनी का कुख्यात बदमाश रोहित यादव कोलकाता में छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना के बाद एसटीएफ की स्पेशल टीम का गठन किया गया और टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर कुख्यात रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एसटीएफ की टीम ने 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। रोहित यादव लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
बता दें कि बिहार पुलिस ने 9 गंभीर और अन्य आपराधिक मामलो में रोहित यादव को फरार घोषित कर रखा था। करीब 6 महीना पहले सरकार ने रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस सरगर्मी से रोहित को तलाश कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने रोहित के घर की कुर्की जब्ती भी की थी लेकिन उसने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था।