ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बेखौफ अपराधी : सीएसपी संचालक से लाखों लुटे, पीछा करने पर मारी दी...

बेखौफ अपराधी : सीएसपी संचालक से लाखों लुटे, पीछा करने पर मारी दी गोली

29-Mar-2023 01:57 PM

By RITESH HUNNY

SAHRASA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सहरसा से निकल कर सामने आया है। जहां दिन-दहाड़ें बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से 5 लाख से अधिक की लूट को अंजाम दिया है। इसके अलावा इन बदमाशों ने उसे गोलीमार जख्मी कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा में सीएसपी संचालक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। करीब 5 लाख 89 हजार रुपया लूटकर बदमाश फरार हो गए। दोनों जख्मी को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। यहां 28 मार्च को देर शाम सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद गांव के रहने वाले चंदन पासवान और नन्दन पासवान को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है।


वहीं, इस बात की जानकारी परिजनों को मिलते ही दोनों घायल युवक को नजदीकी पीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया गया है। यहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल पीड़ितों को सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां, परिजनों ने दोनों भाई की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 


इसके साथ ही जख्मी का इलाज कर रहे डॉक्टर विजय शंकर ने बताया कि अभी दोनों भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल के बांए पंजरे में गोली फंसी है, जिसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द इलाज किया जा सके।


इधर, पीड़ित के चाचा चिन्तु पासवान ने बताया कि हम एसबीआई का सीएसपी ग्रहाक सेवा केंद्र सोनबरसा में चलाते हैं। नजदीकी सेवा केंद्र सोनबरसा राज से 5 लाख 89 हजार रुपया केस लेकर अपने बैंक जा रहे थे। रास्ते मे पुरुलिया के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार दिखार कर सारा रुपया लेकर चलते बने।