देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
27-Jun-2023 01:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में स्कूल के प्रांगण में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है.
दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में एक युवक का शव मिला. शव के पास सल्फास की खाली डब्बे व स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक का बोतल भी बिखरा पड़ा मिला. मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबोरा निवासी रामाशीष सिंह का 23 साल के बेटे राजन कुमार के रूप में की गई है. मृतक रिफाइनरी में सुपरवाइजर का काम कांटेक्ट बेसिस पर काम करता था.
परिवार वालों ने बताया कि सोमवार 4 बजे ही रिफाइनरी से निकला था. लेकिन देर रात घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब नहीं मिला तो परिजन थाना पहुंचे, वहां से जानकारी प्राप्त हुई कि दुलारपुर में किसी युवक का शव बरामद किया गया है. फिर मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त राजन कुमार के रूप में की. अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद राजन कुमार ने जहरीली दवा खा ली है या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं.
मृतक का भाई मौसम कुमार ने बताया उसका भाई का तेघड़ा थाना क्षेत्र के ताजपुर हसनपुर के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लगातार उससे मोबाइल पर बात करता था और मिलने भी आता था. मृतक युवक का लड़की से दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इस मामले में तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद ही जहरीली दवा खा ली होगी. मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन दी जाती है तो उस आधार पर भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.