Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ
30-May-2021 10:41 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिसे से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया। जिससे दो की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़हाड़ा वार्ड संख्या-11 की है। जहां मो. मुख्तार ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 17 वर्षीय पुत्री आसमां खातून और पत्नी सलेखा खातून की मौत हो गयी। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
गंभीर रूप से जख्मी यासमीन खातून ने बताया कि पिता की मां के साथ पिछले 5 वर्षों से अनबन चल रही थी और लगातार उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शनिवार की शाम भी पिता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी को उसके पिता ने हकीकत में बदल दिया। अपने भाई और भतीजा के साथ उसके पिता घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर तेल छिड़ककर आग लगा दी। घर में बंद सभी चिखते चिल्लाते रहे और इस दौरान मां और बहन की आग में झुलसकर मौत हो गयी।
इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल है जिनका इलाज जारी है। तीनों जिन्दगी और मौत के बीच झुल रहे हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।