मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Oct-2024 10:37 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने कन्हैया मर्डर केस में दो आरोपित को दोषी पाया। सजा की बिन्दुओं पर सुनवाई के बाद इस हत्याकांड के दो आरोपित को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
मुफ्फसिल थाना के सिकंदरपुर रजौरा निवासी मुकेश यादव को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 25 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गयी। वही दूसरे आरोपित सिकंदरपुर रजौरा निवासी पप्पू यादव को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 25 हजार अर्थदंड एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 27 मे दोषी पाकर 3 साल सश्रम कारावास एवं 10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गयी।
बता दें कि 24 मई 2021 को 11 बजे दिन में मुफस्सिल थाना के सिकंदरपुर निवासी सूचिका सुमित्रा देवी को बिट्टू कुमार और राहुल कुमार दोनों घर पर आकर बताया कि सूचिका के पुत्र कन्हैया कुमार के साथ मारपीट किया जा रहा है। पप्पू यादव, महेश यादव, राजू यादव, गुलशन यादव मारपीट कर रहा है। सूचिका दौड़ते हुए कन्हैया के पास पहुंची तब मुकेश यादव बोला कि यह बार-बार बकाया का एक लाख रुपया मांगने आता है इसको जान से मार दो इतना बोलते ही पप्पू यादव पिस्तौल निकाल कर सूचिका के पुत्र को दाहिने बाह में और दाहिने पंजरा में गोली मारी थी।
जिसमें घायल सुचिका के पुत्र की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस मामले में अभियोजन की ओर से राम प्रकाश यादव और राजकुमार महतो अभियोजन का पक्ष न्यायालय में रख रहे थे और इनके द्वारा कुल पांच गवाहों की गवाही कराई गई। घटना की प्राथमिकी मुफस्सिल थाना के सिकंदरपुर निवासी सूचिका सुमित्रा देवी ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 296/ 2021 के तहत दर्ज कराई है।