ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Begusarai news : गंगा स्नान करने के दौरान डूबकर 2 यूवक की मौत,...

Begusarai news : गंगा स्नान करने के दौरान डूबकर 2 यूवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

26-Sep-2024 12:00 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से दो युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में बाढ़ की पानी की तबाही से जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं दुसरी तरफ पानी में डूबने से मौत की खबर लगातार आती रहती है। इसी कड़ी में बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक साथ दो व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लगभग 18 से 20 घण्टे बाद गोताखोराें के टीम की मदद से स्थानीय लोगों ने दोनो शव को ढूंढ कर गंगा के पानी से बाहर निकाला। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया स्थित रुपनगर गंगा घाट की है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान एफसीआइ थाना अंतर्गत नगर परिषद् बिहट गांव के वार्ड-21 शिवस्थान  निवासी भोला सिंह का करीब 14 वर्षीया पुत्र कन्हैया कुमार एवं वार्ड- 22 के रहने वाले विजय जयसवाल के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि दोनों युवक अपने घर से घूमने की बात कह कर निकला था और जब काफी देर बाद भी लौटकर वापस घर नहीं आया तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका कुछ भी अता पता नहीं चला, लेकीन युवक के चप्पल कपड़े और साइकिल पानी भरे गड्ढे के किनारे पाया तो लोगों ने आशंका  जताते हुए डूबने की बात को लेकर खोजबीन शुरू की गई। वह स्थानीय प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के सहयोग से गोताखोरों को बुलाया गया । काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों के द्वारा दोनों शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। 


इधर, इस घटना को लेकर एफसीआई थाना की पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया  है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। जबकि मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद इस मामले में कुछ भी कहा जा सकेगा।