Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
06-Oct-2024 10:43 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को अनुमान नहीं था कि शराब माफिया देसी शराब का गुप्त तरोके से कचरे की ढेर कुछ ऐसा बनाएंगे कि उसे खोजने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के समीप NH- 31 किनारे झोपड़पट्टी में पुलिस ने कार्रवाई की है। कचरे की ढेर में छुपा कर रखी गई शराब को पुलिस की मौजूदगी में बच्चे भी ढूंढ रहे थे।
स्थानीय पुलिस ने शराबबंदी को सफल बनाने के अभियान के तहत दुर्गा पूजा को लेकर शहर के लोहिया नगर झोपड़पट्टी में छापेमारी की। वहां पहुंचते ही पुलिस को पता चला कि यहां बाहर कुछ नहीं रहता है। सब कुछ जमीन के अंदर ही रखा जाता है।
उसके बाद पुलिस ने जमीन के अंदर की तलाशी लेनी शुरू की। उसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस की नजर जमीन के अंदर पड़ी, तो पुलिस भी चौंक गई। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ वाली शराब की 43 बोतल मिली। पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण को पूरी तरह नष्ट किया। उसके अलावा गैस सिलेंडर को जब्त किया।
इस दौरान पुलिस को देखते ही शराब माफिया फरार हो गए। पुलिस ने सामग्री जब्त कर उस स्थान को सील कर दिया। पुलिस जब वहां पहुंची, तो स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि पुलिस झोपड़पट्टी में क्या तलाश रही है। लेकिन जब छापेमारी के बाद बरामदगी हुई, तब स्थानीय लोग भी चौंक गए। जमीन के अंदर सैकड़ों गैलन महुआ की शराब को छुपाकर रखा गया था। शराब उसे रखा गया था ताकि किसी को पता नहीं चल सके।
बता दें कि कचरे की ढेर में छुपा कर रखी गई शराब को पुलिस की मौजूदगी में बच्चे शराब ढूंढ रहे हैं...और उसे निकाल कर फेंक रहे हैं।इससे पहले भी बेगूसराय पुलिस का कारनामा सामने आया था जो की सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल में कब्रिस्तान से बरामद की गई शराब को बच्चों से धुलाया गया था।