Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
24-Oct-2024 06:45 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय का MRJD कॉलेज गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। जहां के टीचरों ने स्टूडेंट और उनके अभिभावकों की जमकर पिटाई कर दी। कॉलेज के प्रिंसिपल और वहां के शिक्षकों पर परीक्षार्थियों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं को बेरहमी से पिटाई का वीडियो आया सामने आया है। वही इस घटना पर कॉलेज के प्रिसिंपल का कहना है कि यहां के शिक्षकों पर हमला हुआ है। एक बच्ची अपने भाई के बदले परीक्षा दे रही थी। जब पकड़ाई तो हंगामा करने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने ग्रिल में सिर पटक लिया। शिक्षकों ने किसी की पिटाई नहीं की है बल्कि छात्रों ने ही हमला किया है।
बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज के प्रिसिंपल और शिक्षकों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है। जहां एक साथ कई स्टूडेंट को लाठी-डंडे से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट और अभिभावकों को परीक्षा देने आए बीए सेकंड इयर के छात्रों ने इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। कॉलेज कैम्पस में पिटाई की इस घटना से गु्स्साएं सैकड़ों छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया और कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित एमआरजेडी कॉलेज की है।
घायल स्टूडेंट की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के छात्र और मीरगंज के रहने वाले अभिषेक कुमार, जनक नंदनी कुमारी, निधि भारती के रूप में की है। वही गंभीर रूप से घायल छात्र अभिषेक की मां लक्ष्मी देवी, भाई करण कुमार भी बुरी तरह से घायल है। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन छात्राएं, छात्र और अभिभावक गंभीर रूप से घायल है। सभी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में छात्र ने बताया कि आज बीए पार्ट 2 का एग्जाम चल रहा था। इस एग्जाम के खत्म होने के बाद शिक्षक से सिग्नेचर करने के लिए पहली मंजिल पर छात्र की बहन पहुंची थी उसी वक्त छात्र के साथ शिक्षकों के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसी दौरान शिक्षक नाराज होकर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख जब सभी छात्र एवं छात्राओं ने इसका विरोध किया तो नाराज होकर कॉलेज के सभी शिक्षकों ने लाठी डंडे से छात्रों की पिटाई करने लगे। बेटे की पिटाई होता देख परिजन उसे बचाने के दौड़े तब अभिभावक के साथ भी कॉलेज की शिक्षकों मारपीट करने लगे। इस दौराम कॉलेज कैम्पस में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कॉलेज के प्रिसिंपल का कहना है कि यहां के शिक्षकों पर हमला हुआ है। एक बच्ची अपने भाई के बदले परीक्षा दे रही थी। जब पकड़ाई तो हंगामा करने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने ग्रिल में सिर पटक लिया। शिक्षकों ने किसी की पिटाई नहीं की है बल्कि छात्रों ने ही हमला किया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
