मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Feb-2023 01:14 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां आज अहले सुबह आवारा कुत्तों ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस घटना के बाद से एक बार फिर से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
दरअसल, बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न पंचायतों में आवारा कुत्ते के द्वारा करीब आधा दर्जन लोगों को काट लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार मंझौल पंचायत 01 निवासी सुरेश प्रसाद सिंह , अनीता देवी , छट्ठू यादव, को इन कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। तो वहीं, मंझौल पंचायत 02 निवासी अनिल सिंह लालो तांती , देबू साहनी , श्याम सुंदरी देवी , विक्रम कुमार अनरसा देवी कमला देवी सहित दर्जनभर से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया है। जिसके बाद इन लोगों को आनन - फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर लाया गया, जहां इन लोगों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं, इस मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक पिछले एक वर्ष से चल रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन इसमें अपना पल्ला झाड़ने का काम कर रही है। हालांकि, कुछ दिन पहले आदमखोर कुत्तों के आंतक को देखते हुए वन विभाग की टीम अब तक 42 कुत्तों का एनकाउंटर कर चुकी है। ये आदमखोर कुत्ते झुंड में लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वन और पर्यावरण विभाग (पटना) के शूटर शक्ति कुमार अपने तीन सदस्यीय टीम के साथ बछवाड़ा, कादराबाद, अरबा, भिखमचक और रानी पंचायत के बहियार क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों को खोज निकाला और उन्हें मार दिया।
आपको बताते चलें कि, बेगूसराय में आदमखोर कुत्तों का आतंक इतना है कि दिन में भी लोग खेतों में काम करने जाने से डरने लगे थे. खासकर बछवाड़ा के 5 पंचायतों में महिलाओं को आदमखोर कुत्ते निशाना बनाते थे।