ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / रफ़्तार का कहर : बाइक सवार ने 2 मासूम बच्चों को रौंदा, एक...

रफ़्तार का कहर : बाइक सवार ने 2 मासूम बच्चों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

22-Nov-2021 08:38 AM

By Jitendra Kumar

बेगूसराय : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने दो मासूम भाई को जबरदस्त धक्का मार दिया जिसमें एक मासूम भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के समीप की है. मृतक मासूम बच्चे की पहचान जानीपुर ढाला के रहने वाले मंटू पंडित का 11 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार जबकि घायल पुत्र 3 साल के अजीत कुमार के रूप में की गई है. 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छोटू कुमार और अजीत कुमार अपने दुकान से पैदल सड़क पार करके घर जा रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जबरदस्त धक्का मार दिया जिससे मासूम 11 साल का छोटू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 3 साल के अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया. वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को उठा उठा कर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है.


वहीं इस घटना की जानकारी शाहपुर कमाल थाना पुलिस को दी मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.