ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

बेगूसराय : शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को पीटा, पुलिस की फाड़ दी वर्दी

बेगूसराय : शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को पीटा, पुलिस की फाड़ दी वर्दी

11-Dec-2021 12:21 PM

BEGUSARAI : बिहार में सुशासन की सरकार है और शराबबंदी भी. बावजूद इसके ना बिहार में अपराध कम हो रहा है न हीं शराब का कारोबार. रोज बरोज हो रहे हत्या, लूट, बलात्कार के बीच अब शराबियों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए न सिर्फ शराब गटक रहे है बल्कि थाने में पुलिस पदाधिकारियों को भद्दी भद्दी गालियाँ, मारपीट और वर्दी फाड़ देने का दुःसाहस भी कर रहे हैं. मानो बिहार में  ठेंगे पर कानून हो और ठेंगे पर शराबबंदी का दावा. ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां एक शराबी ने जम कर उत्पात मचाते हुए पुलिस के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ देने का काम किया है.


शराबी ने थाने से लेकर हॉस्पिटल तक जमकर बवाल काटा बल्कि पुलिस के साथ मारपीट कर वर्दी को भी फाड़ दिया है. कई घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस शराबी के सामने बेबस नजर आई. इस दौरान वो मीडिया से लेकर पुलिस पदाधिकारियों तक को भद्दी भद्दी गाली गलौज करता रहा और हर किसी को देख लेने की धमकी देता रहा. घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मुहल्ला की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा जिला के सिसुबा गांव के रहने वाले फेकन पासवान के पुत्र लक्ष्मण कुमार  बेगुसराय के पोखरिया स्थित बाल गृह में केयर टेकर के रूप में कार्यरत है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कुमार को दो दिन पूर्व सैलेरी मिली थी, जिसके बाद वो सारे पैसे को शराब पीने के पीछे खर्च कर रहा था. जब शराब पीने से पत्नी ने मना किया तो इससे नाराज होकर शराबी पति ने पत्नी के साथ मारपीट किया और मासूम बच्चे के साथ घर छोड़ कर जाने के लिए कहने लगा. इस दौरान शराबी मासूम बच्चे को भी अपना मानने से भी इनकार कर दिया. 


इस संबंध में आरोपी की पत्नी विक्की कुमारी उर्फ मधु मारिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे से ही उसका पति शराब पीकर टुन्न होकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इससे नाराज होकर पत्नी ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. मौके पर जब नगर थाने की पुलिस पहुंची तो शराबी ने नशे में पुलिस वाले के साथी ही मारपीट कर वर्दी तक फाड़ दिया. 


वहीं शराबी हर बात में डीएम से बात कर लेने की बात कह कर जांच करवाने से इनकार करता रहा. फिर किसी तरह शराबी का मेडिकल टेस्ट हुआ जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. बहरहाल जो भी हो जिस तरीके से शराबबंदी के बाद शराब पीकर शराबियों के द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है, वह कहीं ना कहीं शराबबंदी का एक बार फिर से पोल खोल कर रख दिया है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि शराबबंदी कितना सफल हो पाया है.