बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Feb-2020 08:50 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दिल्ली पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी में एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं के साथ एक दलाल को अरेस्ट किया है. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं. गिरफ्त महिलाओं और दलाल से पूछताछ की जा रही है.
घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके की है. जहां इस्माइल नगर में दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. देह व्यापर के धंधे में लिप्त दो महिलाओं और एक दलाल को अरेस्ट किया गया है. वहीं इस दलदल में फंसी दिल्ली की एक नाबालिग बच्ची को भी पुलिस ने आज़ाद कराया है. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं. मिली जानकारी के मुताबि गिरफ्त दलाल की पहचान चकलाघर संचालक मंटुन खलीफा के रूप में की गई है.
दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि दिल्ली से अचानक एक बच्ची गायब हो गई थी. जिसको तलाशते-तलाशते पुलिस यहां तक पहुंची. बताया जा रहा है कि बच्ची से भी इस नर्क में धंधा कराया जाता था. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि बेगूसराय के बखरी इलाके में छह से अधिक जगहों पर बड़े पैमाने पर देह धंधा कराया जा रहा है. जहां विभिन्न प्रदेशों से नाबालिग को लाया जाता है और कुछ दिन धंधा कराने के बाद उसे बेच दिया जाता है.