ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / हाइवा और ई रिक्शा में टक्कर, होली में घर जा रहे भाई-बहन की...

हाइवा और ई रिक्शा में टक्कर, होली में घर जा रहे भाई-बहन की मौत

09-Mar-2020 08:34 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI:  हाइवा और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई. यह घटना मझौल के आरसीसी कॉलेज के पास की है.

हादसे में 3 घायल

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. तीनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दो घायलों में महिला मृत बच्चों की मां और पिता हैं. 

तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि लालकृष्ण गुप्ता अपनी पत्नी रूबी देवी, ढाई साल के बेटे और 6 महीने की बेटी किंजल कुमारी के साथ ई रिक्शा में सवार होकर सिउरी से अपने ससुराल छौड़ाही जा रहे थे तभी मंझौल के आरसीएस कॉलेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि ईरिक्शा चालक मो शहजाद,लाल कृष्ण गुप्ता और रूबी देवी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सभी को बेगूसराय सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया जबकि मो. शहजाद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.