मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Jun-2023 09:24 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को इश्क फरमाना काफी महंगा पड़ गया। वह अपने प्रेमिका से मिलने रात के अंधेर में उसके घर पहुंच गया जहां गांव वालों की नजर उस पर गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और प्रेमिका के साथ उसकी शादी करवा दी। इस दौरान शादी का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। जहां प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने के लिए युवक उसके घर पहुंचा था। जिस वक्त युवक प्रेमिका के घर आया उस समय घर में कोई नहीं था। लड़की के माता-पिता किसी काम से कही गये हुए थे। इसी का फायदा उठाकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। लड़की के कमरे में जाते युवक को गांव वालों ने देख लिया फिर क्या था उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और उसी दिन ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करवा दी।
बताया जाता है कि युवक चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी दयाराम यादव का बेटा अभिषेक कुमार यादव है जबकि लड़की रामपुकार महतो की बेटी खुशबू कुमारी है। लड़के ने गांव वालों के सामने लड़की की मांग में सिन्दूर भरा और उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा। दोनों की शादी गांव वालों ने उसी रात करवा दी। शादी के बाद इस बात की सूचना पुलिस और दोनों के परिजनों को दी गयी।