Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
24-Sep-2020 12:33 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सिहमा पंचायत स्थित कोल्हासन चौर से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान बकारी गांव निवासी राजकुमार राम के रूप में की गई है.
शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि कोल्हासन चौर में जलकर की रखवाली करने वाला राजकुमार मंगलवार की रात से गायब था. मृतक की बहन राधा ने बताया कि राजकुमार जलकर के मालिक के यहां तीन-चार महीने से काम कर रहा था.
मंगलवार की रात मालिक ने फोन कर बुलाया, लेकिन बुधवार की सुबह तक घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद बुधवार को खोजबीन के दौरान जलकर में नाव पर राजकुमार का कपड़ा और मोबाइल मिला था. इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसी दौरान गुरुवार की सुबह लोगों ने पानी में तैरता शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजकुमार की हत्या कर शव फेंक दिया गया है. वहींं आशंका जताई जा रही है कि नाव पर कपड़ा खोल कर राजकुमार पानी में मछली का जाल लगाने उतरा होगा, इसी दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस हत्या या अचानक डूब कर मर जाने समेत तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है.