ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
23-Feb-2021 08:27 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI- इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 4 छात्राओं की मौत हो गई। बस और बोलेरो की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार 4 की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रोसरा भेजा गया जहां कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित रोसरा मुख्य मार्ग एसएच-55 के हनुमान मंदिर के पास की हैै। बताया जाता है कि रोसरा से बोलेरो आ रही थी वही चेरिया बरियारपुर की ओर से बस जा रही थी तभी बस और बोलेरो की सीधी टक्कर में 4 छात्राओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।
घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना को दी। मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रोसरा भेजा। बताया जाता है कि सभी छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी तभी उसी दौरान यह हादसा हुआ। सभी छात्राएं ऊजान के विथान की रहने वाली थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल खोदावंदपुर थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार रोसरा से बोलेरो पर सवार छात्राएं मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही थी तभी चेरिया बरियारपुर की ओर से पुष्कर बस रोसरा की ओर जा रही थी तभी बस और बोलेरो की सीधी भिड़त में यह भीषण हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोसरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर हंगामा मचाया।