Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
18-Sep-2020 07:20 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए शहर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. अपराधियों ने दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है.
मृतकों की पहचान पान दुकानदार नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड-7 निवासी सहदेव सिंह के बेटे विकास उर्फ मुंशी और नगर थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी रामाशीष महतो के बेटे रोशन कुमार के रूप में की गई है.
रंगदारी में मांग रहे थे गुटखा
बताया जाता है कि विकास उर्फ मुंशी अपने पान दुकान पर बैठा हुआ था. उसी समय दो बाइक पर चार अपराधी पान दुकान पर पहुंचे और रंगदारी में रुपया और जबरन गुटखा मांगने लगे. विकास ने रंगदारी में रुपया और गुटका नहीं दिया तो चारों अपराधियों ने विकास उर्फ मुंशी के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया. विकास उर्फ मुंशी को बचाने के लिए रोशन कुमार उस दुकान पर पहुंचा तो अपराधियों ने दोनों को पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया. जिससे दोनों युवक को गोली लग गई. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद दोनों परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल नगर थाने की पुलिस ने दोनों युवकों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.