Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
13-Sep-2022 09:31 PM
PATNA: बिहार के बेगूसराय जिले में जंगलराज की वापसी का बड़ा उदाहरण देखने को मिला। जहां बाइक पर सवार दो अपराधियों ने नेशनल हाइवे पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें 10 लोगों को गोली लगी और एक की मौत हो गयी है। बेगूसराय की इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर बीजेपी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है।
बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला। कहा कि हिन्दूस्तान के इतिहास में यह पहली घटना है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े 30 किलोमीटर की दूरी में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी है। जिसमें एक की मौत हो गयी। 10 से 11 लोग घायल हुए है।
नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि हिन्दूस्तान के इतिहास में यह पहली घटना होगी कि जब बाइक पर सवार दो लोग इस प्रकार से गोली मारते हुए निकल गये और पुलिस पकड़ भी नहीं पायी। उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्य बताया। कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अपराधियों के हौसले बुलंद है।
सुशील मोदी आगे कहते हैं कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शायद अपराधियों को लगता है कि हमारी सरकार बन गयी। इसलिए इस तरह की हरकते कर रहे हैं। बिहार में लगातार स्थितियां बिगड़ती जा रही है। अभी तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की थी लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। यह बहुत चिंता का विषय है बिहार के लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि कही फिर से जंगलराज की वापसी तो नहीं हो गयी है।