Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
14-Sep-2022 07:51 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार में अविलंब जनता कर्फ्यू लागू करने की मांग की है ताकि बिहार की जनता अमन-चैन के साथ रह सके। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जिस तरह से महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में आपराधिक वारदात बढ़ा है। रालोजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करती है कि अविलंब बिहार में जनता कर्फ्यू लगाया जाए ताकि राज्य की जनता अमन और चैन से अपने घर में रह सके। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि दिनकर की धरती बेगूसराय को कल अपराधियों के द्वारा खून से लाल किया गया। अपराधी घूम-घूम कर निर्दोष और निहत्थे लोगों पर गोली बरसाते रहे लेकिन पुलिस सोती रही।
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से अपराधियों ने बिहार में जो तांडव मचाया है उससे आम लोगों के दिल में दहशत समा चुका है और जनता बेहद ही डरी-सहमी है। नीतीश कुमार के द्वारा जनता राज कहना बेहद ही शर्मनाक है। उसके एकदम से उलट आज बिहार में आतंक राज, सत्ता संरक्षित अपराधियों का राज और महाजंगलराज की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के जनता को सुरक्षित रखना और सुरक्षा देना अब नीतीश कुमार के बुते से बाहर की बात है। बिहार में स्थिति पूरी तरह चिंताजनक है, अभी के हालात में लोगों का घर से निकलना और सड़कों पर खुले-आम घुमना खतरे से खाली नही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि जबतक राज्य की प्रशासन और सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था को नियत्रिंत नहीं कर लेती है राज्य में जनता कर्फ्यू लागू कर देना चाहिए, जिससे लोग अपने घरों में ही सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड पर नीतीश कुमार का बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।