Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
23-Sep-2024 11:14 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक नाबालिग लड़के के साथ बर्बरता हुई है। पेड़ तोड़ने के आरोप में दबंगों ने किशोर को जंजीर से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा वार्ड नंबर-5 की है।
परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार को जब दोनों पति-पत्नी काम करने के लिए चले गए, इसी बीच उनके नाबालिग बेटे के ऊपर महोगनी का छोटा पौधा तोड़ने का आरोप पड़ोसी ने लगाया। अर्जुन पाल की पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी कीमती कुमारी और बेटा रघुवीर कुमार ने उनके बेटे को बेरहमी से पीटा।
पिटाई के दौरान आरोपियों में नाबालिग के पैर को लोहे की जंजीर बांधकर उसमें ताला लगा दिया था ताकि वह भाग न सके। हाथ को भी पीछे में उल्टा बांध कर पीटा गया। इस दौरान वह बार-बार बेहोश हो रहा था। इसके बाद भी सभी ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लड़के की मां बेटे को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी से समाज और मुहल्ले के लोग काफी परेशान रहते हैं। इसी के कारण मारपीट के दौरान किसी ने लड़के को बचाने की हिम्मत नहीं की। इधर, घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक नाबालिग जमीन पर लेटा हुआ है और उसका हाथ बंधा हुआ है। पैरों में लोहे की जंजीर लगाकर ताला लगाया गया है।
फिलहाल गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में बखरी थानाध्यक्ष विकास कुमार राय में बताया कि घायल बच्चे के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं, जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।