बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Feb-2020 07:23 AM
By amit kumar
WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर वेस्ट चंपारण के नरकटियागंज से है, जहां पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरकटियागंज बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी को 7 लाख 10 हजार रुपये के साथ धर दबोचा है.
निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई नौतन थाना के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी अभी नरकटियागंज मे तैनात हैं और वे गोपालगंज के रहने वाले हैं.
बुधवार की देर रात बीडीओ निजी गाड़ी इनोवा से पैसा लेकर अपने घर गोपालगंज जा रहे थे. तभी गुप्त सूचना के आधार पर निगरानी की टीम नरकटियागंज से ही उनका पीछा कर रही थी. जैसे ही बीडीओ की गाड़ी नौतन के तिलंगही के पास पहुंची तो निगरानी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है बीडीओ को7 लाख 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि नल जल योजना में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बीडीओ पर यह कार्रवाई की है. इसके साथ ही पटना से पहुंची निगरानी की टीम अवैध रूप से संपति अर्जित करने की भी जांच कर रही है. बीडीओ को लेकर निगरानी की टीम नरकटियागंज पहुंच गई है और उनके आवास की तलाशी ले रही है. इसके साथ ही बीडीओ से पूछताछ भी की जा रही है.