दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jul-2021 08:24 PM
DESK : भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है। येदियुरप्पा की जगह है बीजेपी अब बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। आज बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक में बसवराज बोम्मई के नाम पर मुहर लग गई है। बोम्मई बुधवार या फिर गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे हैं। उन्हें येदियुरप्पा का करीबी भी माना जाता है और वह लिंगायत समुदाय से आते हैं।
बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा के कैबिनेट में गृहमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। विधायक दल की आज हुई बैठक में बोम्मई के नाम का प्रस्ताव येदियुरप्पा ने रखा। येदियुरप्पा के इस प्रस्ताव का गोविंद करजोल ने समर्थन किया। जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा ने मुंबई को बधाई दी। मुंबई ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गए धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी इस मौके पर मौजूद थे। हालांकि बोम्मई का नाम उस वक्त ही तय माना जा रहा था जब कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने वहां के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी सरकार का दो साल पूरा किया है और उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।