पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
13-Jun-2024 03:42 PM
By First Bihar
DESK : खबर महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही है, जहां एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट की इस घटना में चार से पांच मजदूरों के मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक धमाना स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में यह ब्लास्ट की घटना हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि दूर तक लोगों ने उसकी आवाज सुनी। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची हैं और फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू नहीं पा सकी हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल धमाके के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।