अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Feb-2023 02:01 PM
By First Bihar
MUZZAFARPUR : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। इस रेलखंड से गुजरने वाली गुवाहाटी - जम्मूतवी 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस मझौलिया प्रखंड के कोहड़ा नदी पुल संख्या 248 के समीप बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। इस ट्रेन के मझौलिया रेलवे स्टेशन पहुंचने से आधा किमी पहले ही जनरल बोगी के नीचे धुंआ व आग की लपटें निकलती दिखाई दीं।
मिली जानकारी के अनुसार, मझौलिया रेलवे स्टेशन से आधा किमी पहले ही जनरल बोगी के नीचे धुंआ व आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। धुंआ स्लीपर बोगी से सीट नंबर चार और सामान्य बोगी से उठ रहा था। हवा के दबाव से उठ रहा धुंआ तेजी से बोगियों के अंदर पहुंचा तो यात्री घबराकर चिल्लाने लगे और अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई यात्री ट्रेन रुकते ही कूदकर नीचे उतर गए। हालांकि, चालक को ट्रेन का पहिया जाम होने की संभावना हो गई थी, इस वजह से उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
बताया जा रहा है कि, ट्रेन के ब्रेक जाम होने के कारण पहिए से धुंआ और चिंगारी निकलने लगी थी। आधा किमी पहले ही जनरल बोगी के नीचे धुंआ व आग की लपटें निकलती दिखाई दी। चालक को ट्रेन का पहिया जाम होने की संभावना हो गई थी, इस वजह से उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद गार्ड व चालक ने बोगियों का निरीक्षण कर अग्निशमन यंत्र से ब्रेक-शू में लगी आग पर काबू पाया। लगभग आधा घंटे बाद ट्रेन घटनास्थल से रवाना हुई।
इधर, इस मामले को लेकर मझौलिया के स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका सिंह ने बताया कि अमरनाथ एक्सप्रेस मझौलिया में थ्रू-ऑन पास हुई है। चूंकि, इस ट्रेन का ठहराव मझौलिया स्टेशन पर नहीं था और चालक व गार्ड पहले ही स्थिति पर काबू पा चुके थे इसलिए बिना रुके ही गाड़ी सकुशल स्टेशन से निकल गई।