युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
13-Dec-2019 07:23 AM
PATNA: राजधानी पटना में ठंड बढ़ने के साथ ही अब बारिश भी सितम बरसा रहा है. देर रात से हो रही बारिश के कारण राजधानी पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन असामान्य हो गया है. बारिश के कारण सुबह-सवेरे ऑफिस, स्कूल, ट्यूशन जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.
वहीं बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी कर दी है. बारिश की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की स्पीड कम हो गई है. ईरान अफगानिस्तान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बिहार के ऊपर से होकर गुजरने के कारण बारिश हो रही है.
वहीं गुरुवार को दिन में 18 से 19 किलोमीटर की रफ्तार से पटना में हवा चली. इसके अलावा दिनभर बादल छाये रहे. जिसके कारण दिन में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यही स्थिति बिहार के अन्य हिस्सों में भी रही. पश्चिम से आने वाली हवा अपने साथ ठंड लेकर आ रही है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के कारण उधर से आने वाली हवा में नमी की मात्रा भी अधिक है. इससे बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है.