दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Aug-2021 07:53 PM
DESK: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से बड़ी खबर सामने आ रही है. काबुल के एय़रपोर्ट पर जोरदार बम धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट पर तैनात अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि, गुरुवार की शाम एय़रपोर्ट पर बड़ा बम विस्फोट हुआ है. अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने भी विस्फोट की पुष्टि की है. इस विस्फोट के फिदायीन हमला होने की आशंका जतायी जा रही है. इससे पहले अफगानी नागरिकों को ले जा रहे इटली के एक हवाई जहाज पर ताबडतोड़ फायरिंग की गयी.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के सचिव जॉन किर्बी ने मीडिया को बताया कि काबुल एयरपोर्ट के गेट पर जोरदार धमाका हुआ है. जॉन किर्बी ने बताया कि अब तक ये पुष्टि नहीं हो पायी है कि कितने लागों की मौत हुई है. जानकारी हासिल करने की कोशिशें की जा रही हैं. वहीं एयरपोर्ट पर तैनात एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अफगानिस्तान के कई लोग मारे गये हैं. कई औऱ घायल भी हैं. चूंकि विस्फोट एय़रपोर्ट के गेट पर हुआ है इसलिए अंदर तैनात अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पहले ही जारी हुआ था अलर्ट
खबर लिखे जाने तक काबुल एय़रपोर्ट पर लगातार फायरिंग हो रही थी. गुरूवार को दिन में ही ये अलर्ट आया था कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी संगठन ISIS हमला कर सकता है. ब्रिटेन ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी कहा था कि काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अमेरिकी सेना पर हमला किया जा सकता है.
इटली के विमान पर फायरिंग
इससे पहले काबुल हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले इटली के सैन्य विमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. इटली के रक्षा मंत्रालय की ओर से ये खबर आयी है. हालांकि फायरिंग में विमान या उसमें बैठे किसी यात्री को नुकसना नहीं पहुंचा है. इटली के विमान में यात्रा कर रहे एक पत्रकार ने अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों को बताया कि इस हवाई जहाज से 100 अफगानी नागरिकों को ले जाया जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उस पर ताबडतोड़ फायरिंग की गयी. इस घटना में भी आतंकी संगठन ISIS की भूमिका सामने आ रही है . हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हो पायी है.