ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / ASP लिपि सिंह को देखकर गंगा में कूदे शराब तस्कर, नाव से हो...

ASP लिपि सिंह को देखकर गंगा में कूदे शराब तस्कर, नाव से हो रही शराब तस्करी पर पुलिस का धावा

11-Aug-2019 03:13 PM

By 7

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है लेकिन शराब की तस्करी सूबे में धड़ल्ले से हो रही है. पटना के ग्रामीण इलाके में नाव से शराब की तस्करी होनी की सूचना मिलने के बाद ASP लिपि सिंह ने धावा बोलते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है. हालांकि शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहें. पूरी घटना जिले के सालिमपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाव से इस इलाके में शराब की तस्करी की जाती है. ASP लिपि सिंह ने फौरन कार्रवाई करते हुए टीम के साथ छापेमारी की. मौके से पुलिस ने 600 पेटी विदेशी शराब जब्त किया लेकिन पुलिस की गाड़ी की लाइट देखकर ही शराब तस्कर गंगा में कूदकर फरार हो गए. पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए ASP लिपि सिंह ने बताया कि सालिमपुर और अथमलगोला थाना की पुलिस टीम ने मिलकर छापेमारी की है. फरार तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट