EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
04-Jun-2023 05:33 PM
By AJIT
BHAGALPUR: बारातियों को शराब पीने से मना करना लड़की वालों को भारी पड़ गया। वधू पक्ष ने जब बारातियों के शराब पीने से मना किया तो लड़की वालों की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्हें भद्दी-भद्दी गाली दी गयी। बारात में शामिल युवकों ने कहा कि देखते हैं हमें पीने से कौन रोकता है..जब शराब नहीं पियेंगे तभी ना मूड बनेगा और हम नागिन डांस करेंगे।
बारातियों की पिटाई से लड़की पक्ष के कुछ लोग घायल हो गये। जिसमें लड़की का चचेरा भाई भी शामिल है। जिसकी बारातियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। बारातियों के इस रवैय्ये से गुस्साएं लड़की के चाचा अरविंद प्रसाद साह ने तीन बारातियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया।
दरअसल यह घटना बिहार के भागलपुर जिले का है जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र में अरविंद साह की भतीजी की शादी एक कम्युनिटी हॉल में थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। बारात लगने ही वाला था लेकिन इससे पहले जनमासा में कुछ बाराती शराब पीने के लिए बैठे थे। बारातियों को शराब पीते देख लड़की वालों ने विरोध किया। कहा कि बिहार में शराब बंद है और आप लोग शराब पी रहे हैं। कही इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो बाराती के साथ-साथ लड़की वाले भी फंस जाएंगे। इस खुशी के मौके पर शराब पीना क्या जरूरी है।
जब लड़की वालों ने शराब पीने से मना किया तो बाराती आग-बबूला हो गये और एक-एक कर वधू पक्ष के लोगों को पीटने लगे। लड़की के चचेरे भाई को भी बारातियों ने जमकर धुनाई कर दी। पिटाई से वह बुरी तरह वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के चाचा को जब इस बात की जानकारी मिली की उनके बेटे को उदय, रौशन और राहुल जो कि बारातियों में शामिल थे इन लोगों ने उनेक बेटे को पीट दिया है। तब वे जनमासा में गये लेकिन तब तक पिटाई करने वाले लोग वहां से भाग चुके थे।
लड़की के चाचा अरविंद साह ने तीन बारातियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वे सभी फरार चल रहे हैं। शादी के दौरान शराब पीने के चक्कर में यह सब कुछ हुआ। अब शराब पीने वाले बारातियों की तलाश में पुलिस जुट गयी है।