ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, गवर्नर-CM ने किया नमन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, गवर्नर-CM ने किया नमन

30-Jan-2020 11:51 AM

By Rahul Singh

PATNA: आज महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर बापू को नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. पटना के गांधी घाट स्थित बापू के समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया गया है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 


सीएम के साथ कई नेताओं ने भी बापू को नमन किया. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने 2 मिनट का मौन भी रखा. इससे पहले गांधी घाट पहुंचने पर राज्यपाल फागू चौहान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.


आपको बता दें कि 30 जनवरी साल 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी. दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते वक्त महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी. मरते वक्त बापू के मुंह से आखिरी शब्द 'हे राम' निकला था.